Monday, October 26, 2026
Home कोरबा कोरबा व निहारिका के व्यापारी राजस्व मंत्री से मिले- हो रहे आर्थिक...

कोरबा व निहारिका के व्यापारी राजस्व मंत्री से मिले- हो रहे आर्थिक नुकसान से कराया अवगत, मंत्री ने कलेक्टर से की बात


कोरबा (खटपट न्यूज)। आज बुधवार को कोरबा व्यापारी संघ के प्रतिनिधि मंडल सूरजमार्ट के संचालक रामसेवक अग्रवाल भोलू के नेतृत्व में कोरबा व निहारिका क्षेत्र के बड़ी संख्या में व्यापारियों ने कोरबा विधायक व माननीय राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल से व्याारियों को हो रहे आर्थिक नुकसान और लॉकडाउन में व्यपारियों को छूट देने सहित अनेक अपनी समस्याओं व हो रही परेशानी से अवगत कराया। व्यापारियों का कहना था कि सभी प्रकार के व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को व्यवसाय करने की छूट मिले। रामसेवक अग्रवाल भोलू ने बताया कि प्रतिनिधि मण्डल की मांगों को सुनकर स्थानीय विधायक व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा कलेक्टर श्रीमती कौशल किरण से चर्चा कर व्यापारियों की समस्या से अवगत कराते हुए उन्हें नियमानुसार छूट देने की निर्देश दिए हैं। कोरबा व निहारिका क्षेत्र के व्यापारियों का मानना है कि आने वाले दिनों में राजस्व मंत्री के निर्देश पर व्यापारियों के हित में निर्णय होगा।

Advertisement Carousel