Wednesday, June 24, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने श्रीमती सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री ने श्रीमती सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने समाज सुधारक और मराठी कवयित्री स्वर्गीय श्रीमती सावित्री बाई फुले की 10 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने कहा है कि श्रीमती फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। श्रीमती सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। श्रीमती फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमें हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Advertisement Carousel