Monday, March 23, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने बजट को दिया अंतिम रूप, पेश होगा भरोसे का बजट

मुख्यमंत्री ने बजट को दिया अंतिम रूप, पेश होगा भरोसे का बजट


रायपुर(खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ सरकार अपने मौजूदा कार्यकाल का आखिरी बजट आज पेश करेगी। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बजट पेश करेंगे। बजट पेश करने से पहले सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि यह जनता के भरोसे का बजट होगा। आम जनता को इस बजट के कई उम्मीदें हैं। माना जा रहा है कि सरकार चुनावी साल में सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट पेश करेगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल अपने निवास से विधानसभा के लिए रवाना हुए। छत्तीसगढ़ के भरोसे का बजट 2023 के ब्रिफकेस के साथ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल निकले।

ब्रीफकेस में शहरी गोठान में निर्मित गोबर पेंट से छत्तीसगढ़ी कला में छत्तीसगढ महतारी एवं कामधेनु का भित्तिचित्र बनाया गया है। ब्रिफकेश के दूसरी तरफ मां कामधेनु की छवि अंकित है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बजट को अंतिम रूप दिया और विधानसभा के लिए रवाना हुए।

Advertisement Carousel