Tuesday, March 24, 2026
Home कोरबा उरगा थाना में TI सनत सोनवानी ने ली शांति समिति की बैठक

उरगा थाना में TI सनत सोनवानी ने ली शांति समिति की बैठक

कोरबा(खटपट न्यूज़)। होली त्यौहार के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक सनत सोनवानी के द्वारा शांति समिति की बैठक ली गई। उरगा थाना में शांति समिति की बैठक में थाना क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण एवं क्षेत्रीय पत्रकारगण उपस्थित हुए। श्री सोनवानी ने सभी लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्वक तरीके से त्यौहार मनाने की अपील की। यह भी अपील किया कि त्योहार के दौरान किसी भी तरह की संदिग्ध और असामाजिक गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को प्रदान करें ताकि समय रहते त्वरित कार्यवाही की जा सके। उन्होंने असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों से सख्ती से निपटने की भी बात कही। गणमान्य नागरिकों ने भी शांति पूर्ण होली त्यौहार मनाने में सहयोग करने का आश्वासन दिया।

Advertisement Carousel