0 संभ्रात परिवार की महिला ने बीच सड़क किया जहर सेवन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिनमें मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी हतप्रभ रह जाते हैं और त्वरित राहत में विलंब हो जाता है। जब मौके पर एंबुलेंस ना हो,डायल 112 वाहन किसी दूसरे इवेंट पर गया हो और आम जनता तमाशबीन बनी हो, तब ऐसे कठिन वक्त में महिला आरक्षक रेहाना फातिमा ने बड़ी ही संयम और तत्परता का परिचय दिया। बीच सड़क पर जहर सेवन करने वाली संभ्रांत परिवार की एक महिला को महिला आरक्षक ने बमुश्किल 15 मिनट के भीतर शहर से लगभग 7 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल पहुंचाया और समय पर उपचार मिल जाने से जान बच गई।
दरअसल शनिवार को सुबह लगभग 11 बजे एक महिला ने कोई जहरीला पदार्थ पी लिया। सूचना पर महिला आरक्षक रेहाना फातिमा तत्काल मौके पर पहुंची और ऑटो की मदद से तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया। सूचना मिलने के महज 15 मिनट के भीतर रेहाना की तत्परता ने पीड़िता को समय पर उपचार दिलाया।















