0 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में महाधिवेशन करने के लिए कांग्रेस समिति का जताया आभार

रायपुर (खटपट न्यूज)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन का शनिवार को दूसरा दिन है। दूसरे दिन का कार्यक्रम ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कांग्रेस समिति का प्रदेश में महाधिवेशन करने के लिए आभार जताया। इसके बाद मुकुल वासनिक ने दिवंगत कांग्रेस नेताओं के लिए शोक संदेश पढ़ा। इससे पहले आज सुबह प्रियंका गांधी भी रायपुर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर सीएम भूपेश बघेल ने उनका स्वागत किया। बाहर निकलते ही कार्यकर्ताओं ने उन पर फूल बरसाए। प्रियंका के लिए एक किमी गुलाब की पंखुड़ियां बिछाईं।
तीन दिन चलने वाले अधिवेशन को आज मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी संबोधित करेंगे। राहुल आखिरी दिन यानी रविवार को संबोधित करेंगे। उधर, खबर है कि पार्टी इस अधिवेशन में अपने संविधान को बदल सकती है। संगठन के पदाधिकारियों को दी गई शक्तियों के नियमों में बदलाव हो सकते हैं। इनमें ये 5 नियम अहम हैं। मनमोहन सिंह, सोनिया गांधी और राहुल गांधी सीडब्लूसी के आजीवन सदस्य होंगे। अब शराब नहीं पीने और सिर्फ खादी पहनने वालों को सदस्य बनाने का नियम भी बदलेगा। कांग्रेस संविधान संशोधन कमेटी 16 संविधान और 32 नियमों में बदलाव का प्रस्ताव देगी। लोकसभा-विधानसभा चुनाव में आधी सीटों पर 50 साल से कम उम्र वालों को टिकट मिलेगी। कांग्रेस संगठन में मतदान केंद्र से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर सोशल ऑडिट होगा। देशभर में आरक्षित लोकसभा सीटों पर चुनाव से पहले नई और युवा लीडरशिप तैयार की जाएगी। कुछ ही देर में खड़गे और फिर सोनिया गांधी संबोधित करेंगी। इसके साथ देश भर के डेलीगेट्स से बात करेंगे। पहले दिन शुक्रवार को क्या हुआ? स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई। इसमें यह फैसला हुआ कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) के चुनाव नहीं होंगे। बैठक में शामिल सदस्यों ने आम सहमति से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को सीडब्ल्यूसी मेंबर चुनने का अधिकार दिया। इसके साथ ही संगठन में एससी-एसटी, ओबीसी, युवाओं और महिलाओं को 50 फीसदी तक आरक्षण देने का फैसला हुआ। 26 फरवरी को क्या-क्या होगा सुबह 10.30 बजे राहुल गांधी प्रीलिमिनरी सेशन को संबोधित करेंगे। दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा। 3 बजे रैली । कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित करेंगे। अधिवेशन के पहले दिन बैठक के बीच राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और अन्य कांग्रेस नेता। अधिवेशन के पहले दिन बैठक के बीच राहुल गांधी, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा और अन्य कांग्रेस नेता।















