Sunday, March 29, 2026
Home कोरबा KORBA:भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज

KORBA:भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज

कोरबा(खटपट न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की हत्या के विरोध में प्रदेश संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी पाली व ग्रामीण मंडल द्वारा पाली-डूमरकछार के मध्य कोसाबाड़ी के समीप 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चक्का जाम किया गया। इस चक्का जाम के दौरान आवागमन प्रभावित हुआ। चक्काजाम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, भाजयुमो पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल, पाली मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, मंडल कोषाध्यक्ष विक्की अग्रवाल, भाजयुमो पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कौशिक, भाजयुमो मंडल महामंत्री विशाल मोटवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा, भाजयुमों कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे। चक्का जाम कर आवागमन अवरुद्ध करने के मामले में पाली पुलिस द्वारा उक्त 6 नेताओं पर आईपीसी की धारा 147, 341 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया है।

Advertisement Carousel