Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा KORBA: THE BURNING TRUCK तेंदूपत्ता सहित हुआ खाक

KORBA: THE BURNING TRUCK तेंदूपत्ता सहित हुआ खाक


कोरबा(खटपट न्यूज़)। पेण्ड्रा से कोरबा जिले में आया।तेंदूपत्ता लदा ट्रक आग की लपटों से घिर गया। चंद मिनटों में तेंदूपत्ता सहित ट्रक जलकर राख हो गया। यह घटना आज मंगलवार दोपहर पसान- कटघोरा मार्ग में ग्राम बिंझरा के निकट हुई। ट्रक में एकाएक आग लगने की जानकारी होते ही चालक ने खुद को सुरक्षित किया। थोड़ी देर में ट्रक चारों ओर से आग की लपटों में घिर पड़ी। सूचना मिलने पर अग्निशमन वाहन ने यहां पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी थी। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल निर्मित रहा। बताया जा रहा है कि तेंदूपत्ता लदा यह ट्रक रास्ते से गुजरने के दौरान हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया और चिंगारी से आग भड़क उठी।

Advertisement Carousel