Saturday, March 28, 2026
Home छत्तीसगढ़ एआईसीसी के प्रभारी महासचिव वेणुगोपाल पहुंचे रायपुर, कहा-सीबीआई और ईडी के नाम...

एआईसीसी के प्रभारी महासचिव वेणुगोपाल पहुंचे रायपुर, कहा-सीबीआई और ईडी के नाम पर भाजपा हमें डरा नहीं पाएगी

रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों के बीच एआईसीसी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल रायपुर पहुंचे. उन्होंने अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कहा कि अधिवेशन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है. बड़ा अरेंजमेंट किया गया है. अधिवेशन के पहले कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की रेड पर वेणुगोपाल ने कहा, हमें पहले से मालूम था, जब भी कांग्रेस पार्टी कोई बड़ा आयोजन करती है, बीजेपी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है. कांग्रेस पार्टी ईडी और सीबीआई से डरने वाली नहीं है. एआईसीसी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ईडी का छापा साफ तौर पर राजनीति विवाद का नतीजा है. सीबीआई और ईडी के नाम पर भाजपा डरा नहीं पाएगी. कांग्रेस किसी चीज से डरने या भागने वाली नहीं है. हमें कानून पर भरोसा है. कानून के अनुसार लड़ेंगे. हमें पहले से पता था ऐसा कुछ होने वाला है. जहां भी चुनाव या महाधिवेशन है, ईडी आती है. पूरे भारत में यह सबको पहले से पता है.

Advertisement Carousel