कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के कई इलाकों में चोरों ने नाक में दम कर रखा है। आए दिन हो रही छोटी-बड़ी चोरियों ने जहां पुलिस की मुसीबत बढ़ा रखी है और पकड़ने की चुनौती दे रहे हैं वहीं बढ़ती चोरियों से आम जनता में भी सुरक्षा को लेकर दहशत व्याप्त है। पिछली रात एक ही कॉलोनी में तीन अलग-अलग वाहनों के कांच तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया।

जानकारी के मुताबिक ज्योतिनगर दीपका निवासी व हिंद एनर्जी कंपनी में माईनिंग मैनेजर सुनील पासवान ने 13 फरवरी को रात्रि 11:30 बजे के लगभग अपनी केम्पर वाहन क्रमांक CG 12 AX 0932 को अपने घर के बाहर गेट के पास खडी कर लॉक कर खाना-पीना खाकर परिवार के साथ सो गया था। सुबह लगभग 07:30 बजे उठकर घर के बाहर निकल कर देखा तो केम्पर वाहन के सामने का शीशा तथा बांए साइड का शीशी बुरी तरह से टूट कर क्षतिग्रस्त हो गया था। केम्पर वाहन को खोलकर देखा तो उसके अंदर रखा हुआ स्टेरिंग पंप दो नग, टूल बाक्स, एक नग बैटरी डायना कंपनी का, दो नग मौउंटीन, एक नग बडा जेक नहीं था। उसे कोई अज्ञात चोर गाडी को पत्थर से तोडफोड कर चोरी कर ले गया। जिस पत्थर से तोडफोड किये थे वह पत्थर केम्पर वाहन के गियर के पास पडा हुआ था।
कुछ समय बाद सुनील के पडोस के रहने वाले संतोष गुप्ता ने बताया कि उंसके मारूति वेन क्रमांक CG 12 AK 6614 का दाहिना साईड का शीशा तोड़ा गया। गेयर के पास एक पत्थर पडा हुआ था। मारूति वेन के अंदर रखे एक एम्पलीफायर, चोंगा, टूल बाक्स चोरी कर लिया गया। कुछ समय बाद एक और पड़ोसी पप्पू कुमार विश्वकर्मा ने भी बताया कि उंसके स्कार्पियों वाहन क्रमांक CG 04 DB 1000 के बाएं साइड का कांच तोड़ा गया। स्कार्पियों वाहन के अंदर एक पत्थर पडा हुआ था। स्कार्पियों से सोनी कंपनी का एम्पलीफायर, स्पीकर बाक्स, छोटा वाला जेक, जेक पाना व राड नही था। उसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। सुनील पासवान की रिपोर्ट पर दीपका पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।















