Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा बायर महोत्सव में शामिल हुए विधायक केरकेट्टा,मंच व बोर की घोषणा

बायर महोत्सव में शामिल हुए विधायक केरकेट्टा,मंच व बोर की घोषणा

0 कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब, आदिवासी,किसानों की हितचिंतक: केरकेट्टा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पाली तानाखार के विधायक मोहितराम केरकेट्टा मंगलवार को पोड़ी ब्लाक के दौरे पर रहे। अपने सघन दौरा के दौरान पोड़ी उपरोड़ा ब्लाक के ग्राम पंचायत सरभोका में चल रहे बायर महोत्सव के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। बायर महोत्सव में आए क्षेत्र वासियों को बधाई दिए एवं ग्रामीणजनो की समस्याओं को सुना। ग्रामीणजन की मांग पर सरभोका के मोहल्ला पण्डो पारा में 3 लाख रुपए की लागत से मंच निर्माण कार्य कराने तथा जुनापरा के बायर देवली के पास 3 लाख रुपए का मंच निर्माण कार्य कराने की घोषणा किए। बायर देवली के पास 1 बोर खनन कराने का आश्वासन विधायक ने दिया।

श्री केरकेट्टा ने उपस्थित लोगों को कांग्रेस पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के मुख्य उद्देश्य के बारे में बताया। विधायक ने कहा कि कांग्रेस एकमात्र ऐसी पार्टी है जो गांव, गरीब, आदिवासी,किसानों की हितचिंतक है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। किसानों को धान का समर्थन मूल्य देने के साथ ही युवा बेरोजगारों को भत्ता देने का भी उन्होंने ऐलान किया है। कांग्रेस, जनता से जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के जनपद सदस्य शिवभरोस लकड़ा, ग्राम पंचायत सरभोका की सरपंच श्रीमती क्रांति टोप्पो, पूर्व सरपंच बाबू लाल बिंझवार,आईटी सेल के विधानसभा महासचिव ग्रुबहाल टोप्पो,विधायक प्रतिनिधि शिवनंदन कुजूर, युवा कांग्रेस विधानसभा महासचिव विनोद उर्रे, रामदास महंत, जयपाल सिंह बिंझवार सहित अनेक प्रतिनिधि, कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel