Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा शोक समाचार: मुरारी सिंह का आकस्मिक निधन

शोक समाचार: मुरारी सिंह का आकस्मिक निधन

कोरबा(खटपट न्यूज़)। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड 4 पुरानी बस्ती इंदिरा नगर मोहल्ला(फुलवारी) के निवासी मुरारी सिंह पिता स्व.वासुदेव राम का मंगलवार दोपहर अल्पायु में आकस्मिक दुखद निधन हो गया। महज 24 वर्षीय मुरारी सिंह को आज दोपहर बेचैनी की शिकायत होने पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां देखते ही देखते मुरारी की तबियत और बिगड़ गयी व एकाएक दिल का दौरा पड़ा। उपचार प्रारंभ होने से पहले उन्होंने दम तोड़ दिया। मुरारी सिंह के निधन की खबर से इंदिरा नगर मोहल्ला निवासी, परिजनों व शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। वे अपने पीछे मां देवकी, भाई कन्हैया सहित 4 भाई व 4 बहनों का भरा-पूरा परिवार रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। मुरारी सिंह की अंतिम यात्रा दोपहर लगभग 3:30 बजे उनके फुलवारी पारा स्थित निवास से निकाली जाएगी और मोतीसागर पारा मुक्तिधाम में अंतिम विदाई दी जाएगी।

Advertisement Carousel