Friday, March 27, 2026
Home छत्तीसगढ़ VIDEO:आधुनिक और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की जुगलबंदी,युवा महोत्सव में रॉक बैण्ड पर...

VIDEO:आधुनिक और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की जुगलबंदी,युवा महोत्सव में रॉक बैण्ड पर झूम उठे

रायपुर(खटपट न्यूज़)। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 के तीसरे और अंतिम दिन युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह नजर आया। चोला माटी के हे राम के संदेश से शुरुआत के साथ शानदार प्रस्तुति हुई।
रॉक बैंड की प्रस्तुति से झूमे दर्शक तारीफ करने से नहीं चूके। आधुनिक के साथ पारंपरिक वाद्य यंत्रों की दिखी जुगलबंदी।

रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह के मध्य 15 से 40 आयु वर्ग में रायपुर संभाग के धमतरी जिले ने 51 पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वादन कर रॉक बैंड की सुमधुर प्रस्तुति दी।

https://youtu.be/iq8mIgNPQAI

तबला, हारमोनियम के साथ चिकारा,लबाडा, मृदंग जैसे वाद्य यंत्रों के वादन से आधुनिकता के साथ पारंपरिकता की जुगलबंदी दिखाई दी।

https://youtu.be/o8Db9CiipCI


रॉक बैंड में कोण्डागांव जिले की प्रस्तुति ने समा बांधा। ससुराल गेंदा फूल की प्रस्तुति पर युवा जमकर थिरके। रॉक बैंड ने युवा, बुजुर्ग हर वर्ग को झूमने को मजबूर किया।

Advertisement Carousel