Wednesday, May 13, 2026
Home कोरबा KORBA:बम की चपेट में आई महिला,जंगल की घटना, सिम्स रेफर

KORBA:बम की चपेट में आई महिला,जंगल की घटना, सिम्स रेफर

कोरबा (खटपट न्यूज़)। जिले के सीमांत वनांचल क्षेत्र के जंगल में बम ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर एक महिला चोटिल हुई है जो लकड़ी बीनने जंगल गई हुई थी।
यह घटना रविवार को दोपहर करीब 1 बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि किसी ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बम बिछाया था।
घटनास्थल कुम्हार मोहल्ला विजय ढाबा के नीचे ग्राम दर्रीपारा पसान के जंगल क्षेत्र से लकड़ी बीनने के लिए राम भरोसे प्रजापति और पत्नी दुर्गा प्रजापति 22 वर्ष गए हुए थे। यहां जंगली सूअर का शिकार करने के लिए किसी के द्वारा बिछाए गए बम पर इनका पैर पड़ गया और हादसा हो गया। महिला का पैर क्षतिग्रस्त हो गया है। उसको पसान से पेंड्रा हॉस्पिटल एवं बिलासपुर सिम्स हॉस्पिटल के लिए रेफर किया गया।

Advertisement Carousel