कोरबा. कोरोना काल में लोग रक्षाबंधन त्यौहार मना सके जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने तीन दिनों तक मिठाई दुकान खोलने की अनुमति प्रदान किया है। दुकान संचालकों और खरीदारों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किये जाने को कहा है इस संबंध में कलेक्टर किरण कौशल आज शहर का आकस्मिक निरीक्षण किया । बावजूद इसके पुलिस कर्मी जगह-जगह में तैनात देखे गए। साथ ही जिला प्रशासन के कर्मचारी और अधिकारी भी कोरोना प्रोटोकॉल पालन कराने के लिए सक्रिय नजर आये । रक्षाबंधन त्यौहार को देखते हुए शनिवार से तीन दिनों तक मिठाई दुकान खोले जाने की अनुमति दी गयी है उसके बाद रविवार को दोपहर चेम्बर भवन में व्यापारियों ने बैठक आहूत कर रखी है जिसमे व्यापारियों ने लॉक डाउन में छूट और दुकानों को खोले जाने पर चर्चा कर रहे है । चेम्बर से जुड़े लोग कलेक्टर से व्यापार करने और लॉक डाउन में छूट की मांग कर सकते है ।
एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली...
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर का 17वां दीक्षांत समारोह मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। समारोह में केंद्रीय...
















