Saturday, March 28, 2026
Home Uncategorized KORBA:टॉवर से विद्युत तार,उपकरणों को काट ले गए,दो बार चोरी की FIR...

KORBA:टॉवर से विद्युत तार,उपकरणों को काट ले गए,दो बार चोरी की FIR में विलम्ब

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सुरक्षा और गश्त व्यवस्था की पोल खोलते हुए चोरों ने एक ही जगह से दो बार चोरी को अंजाम दिया।
जानकारी के मुताबिक रामचन्द्र कुमार ट्रांस पावर एण्ड इंजीनियरिंग कंपनी में सुपरवाईजर है। वह बालको प्लांट से टावर नंबर 6 से टावर नंबर 51 तक पेट्रोलिंग करता है। 400 KV लाईन बजरंग चौक, एश डैम, हवाई पट्टी, सोनपुरी, शिव नगर, सुमेधा होते हुए कुमगरी तक गई है। वर्ष 2016 से अब तक यह लाईन बंद था जिसे पुन: स्टार्ट होना था। कंपनी के द्वारा रामचन्द्र को सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है। 15.01.2023 को पेट्रोंलिंग करते हुए गया था तब यह लाईन ठीक था। 19.01.2023 को दोपहर करीबन 3 बजे फिर निरीक्षण करने गया तो देखा कि ग्राम सोनपुरी प्राथमिक शाला के पीछे का टावर नंबर 19-20-21 का दो विद्युत तार तथा एक तरफ का एक विद्युत तार को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। इसकी जानकारी प्रभारी अधिकारी मोगली भार्गव एवं अजय चन्द्रा को दिया। उसके बाद लगातार पेट्रोलिंग कर रहे थे। 25.01.2023 को रात्रि पेट्रोलिंग कर वापस आ रहे थे कि सुबह करीबन 6 बजे देखा तो जहां पर पहले चोरी हुआ था उसी में से दो विद्युत तार को भी कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। एक खम्भा से दूसरे खम्भा की दूरी लगभग 250 मीटर का होगा जिसमें एल्युमिनियम का 36 mm का तार लगा हुआ था। उसी में लगा हुआ एस्सेसिरिज (एसआरआई, एन्सूलेटर, करौना रिंग, डेम्परबार) आदि कुल कीमती 95 हजार रूपये को गैस कटर से काटकर कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। रामचन्द्र ने डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारी मोगली भार्गव एवं अजय चन्द्रा को यह सब बताया। डिपार्टमेंटल इंनवेस्टीगेशन करने के कारण रिपोर्ट में देरी हुई। 27.01.2023 को मोगली भार्गव, अजय चन्द्रा एवं जितेन्दर शर्मा के साथ रामचंद्र कुमार ने बालकों थाना पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराया।

Advertisement Carousel