Monday, March 30, 2026
Home छत्तीसगढ़ भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन लोगों के लिए...

भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों का प्रदर्शन लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र

हजारों पर्यटन प्रेमियों ने ली छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के बारे में ली जानकारी

रायपुर(खटपट न्यूज़)। देश की संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से दिल्ली के लाल किला परिसर में 26 जनवरी से 6 दिवसीय कार्यक्रम ‘भारत पर्व‘ का आयोजन किया गया है। भारत पर्व का दूसरा दिन भी छत्तीसगढ़ पर्यटन के नाम रहा। भारत पर्व में आए लोगों द्वारा छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के स्टाल में काफी रूचि दिखाएं तथा छत्तीसगढ़ पर्यटन स्थलों की जानकारी ली गई। राज्य की विविधता लिए पर्यटन स्थलों में जशपुर का चाय बागान और कुटुमसर गुफा, कैलाश झील में बांसों से बना बोट साहसिक पर्यटन के लिए बहुत पसंद किया जा रहा है।

गौरतलब है कि पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा देश की संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य इस वर्ष गणतंत्र दिवस के पावन संध्या से 6 दिनों तक चलने वाले भारत पर्व का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें देश के सभी राज्यों द्वारा अपनी कला, संस्कृति, हस्तशिल्प और पर्यटन को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य ने भी भारत पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है।

भारत पर्व में छत्तीसगढ़ ने अपनी अहम प्रस्तुति देते हुए राज्य के पर्यटन स्थलों से आकर्षक स्टाल से प्रदर्शन किया जा रहा है। भारत पर्व में छत्तीसगढ़ के खान-पान से लोगों को अवगत कराने के लिए गढ़ कलेवा के स्टाल के माध्यम से छत्तीसगढ़ी व्यंजन, हस्तशिल्प, हथकरघा का प्रदर्शन सह-विक्रय किया जा रहा है।

Advertisement Carousel