भोपाल। आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास पी. नरहरि ने शैलेन्द्र सिन्हा तत्कालीन मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सी.एम.ओ.) नगरपालिका परिषद अलीराजपुर को कर्तव्यों में लापरवाही बरतने और आर्थिक अनियमितताओं के लिए उत्तरदायी पाये जाने पर 2 वेतनवृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं। इसके साथ ही नगर पालिका को हुई आर्थिक हानि की प्रतिपूर्ति के लिए 10 लाख रूपये की वसूली श्री सिन्हा से करने के आदेश भी दिये हैं। श्री सिन्हा के विरूद्ध प्राप्त अनियमितताओं की शिकायत की विभागीय जाँच के प्रतिवेदन के आधार पर यह कार्यवाही की गई है।
बीएमसी का वार्षिक कॉन्क्लेव कैंसर के क्षेत्र में मील का पत्थर...
• मुख्यमंत्री ने चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में सर्वाइकल कैंसर उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ• ‘कैंसर उपचार में संतुलन की पुनर्स्थापना’ विषय पर...















