Sunday, March 29, 2026
Home छत्तीसगढ़ CG:राज्य के इन IPS और पुलिस अधिकारियों को मिलेंगे मैडल्स

CG:राज्य के इन IPS और पुलिस अधिकारियों को मिलेंगे मैडल्स

रायपुर। गणतंत्र दिवस पर मिलने वाले पुलिस मेडल्स का ऐलान हो गया है। गृह मंत्रालय की तरफ से जारी मेडल लिस्ट में पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड के लिए इस बार IPS अभिषेक पल्लव सहित छत्तीसगढ़ से 7 पुलिस कर्मियों का चयन किया गया है। प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एक और पुलिस मेडल फॉर मेरीटोरियस सर्विस के लिए 10 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है।
जिन 7 पुलिस अफसरों को वीरता के लिए पदक दिया जाना है उसमें दुर्ग के मौजूदा एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव भी शामिल है। अभिषेक पल्लव ने दंतेवाड़ा SP रहते नक्सलियों के खिलाफ कई ऑपरेशन चलाए थे। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर अश्वनी सिन्हा, यशवंत साहू, उसुरू राम कोर्राम, एपीसी दिवंगत कृष्ण पाल सिंह कुशवाहा और इंस्पेक्टर वैभव मिश्रा को पुलिस मेडल फॉर गैलंट्री अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
प्रेसिडेंट पुलिस मेडल के लिए एडीजी विवेकानंद सिन्हा का चयन किया गया है। मेरीटोरियस सर्विस ऑफ पुलिस मेडल के लिए जिन पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है उनमें रायपुर आईजी अजय कुमार यादव, बिलासपुर आईजी बद्रीनारायण मीणा, आईपीएस झाडूराम ठाकुर, EOW एसपी पंकज चंद्रा, एडिशनल एसपी आनंद कुमार साहू, इंस्पेक्टर कमलेश्वर सिंह, कंपनी कमांडर अरुण सिंह, प्लाटून कमांडर संजय कुमार दुबे, प्लाटून कमांडर हरिहर प्रसाद, हेड कांस्टेबल बलवीर सिंह शामिल हैं।

Advertisement Carousel