रायपुर (खटपट न्यूज़)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि उसने शादी करने का झांसा देकर संबंध बनाया था। दोनों की पहचान फेसबुक पर हुई थी। शादी करने का वादा करके संबंध बनाता रहा। गर्भवती हुई तो धोखे से गर्भपात करा दिया। आदिवासी पीड़िता की शिकायत को महिला आयोग ने गंभीरता से लेते हुए पलाश अपराध दर्ज करने के निर्देश दिए गए। अब महिला थाना में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है। पीड़िता जांजगीर की रहने वाली है। रायपुर की महिला थाना पुलिस शून्य पर अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
भाजपा की मासिक बैठक में दिखा संगठन का दम, आगामी अभियानों...
मासिक जिला संगठन बैठक में दिखा भाजपा की संगठनात्मक शक्ति का दमकोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा की मासिक जिला संगठन बैठक सोमवार को...















