Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा KORBA:भेंट-मुलाकात करने ग्राम लाफा पहुंचे मुख्यमंत्री

KORBA:भेंट-मुलाकात करने ग्राम लाफा पहुंचे मुख्यमंत्री


कोरबा(खटपट न्यूज़)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आम जनता से भेंट-मुलाकात करने कोरबा जिले के पाली-तानाखार विधानसभा अंतर्गत ग्राम पिपरिया के बाद ग्राम लाफा पहुंचे ।

यहाँ हेलीपेड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं अधिकारियों द्वारा यहां मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया गया।


हेलीपैड स्थल पर मुख्यमंत्री के साथ सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम साय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल, पाली तानाखार विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, विधायक कटघोरा श्री पुरुषोत्तम कंवर और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उपस्थित रहे।

इनका स्वागत स्वीकार करने के बाद भेंट मुलाकात मंच की ओर बढ़ते समय मुख्यमंत्री ने यहां बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों का भी अभिवादन और भेंट स्वीकार किया।

Advertisement Carousel