Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा HM शाह की सभा के बाद पहुंचे डॉ. रमन, सड़क मार्ग से...

HM शाह की सभा के बाद पहुंचे डॉ. रमन, सड़क मार्ग से रवाना होंगे शाह


कोरबा(खटपट न्यूज़)। पहली बार कोरबा प्रवास पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सुनने के लिए इंदिरा स्टेडियम में भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव से उमड़े रहे। श्री शाह की सभा में उनका उद्बोधन लगभग 4:10 बजे खत्म हुआ। इसके बाद वे माँ सर्वमङ्गला का दर्शन करने के लिए सड़क मार्ग से रवाना हुए। सभा स्थल से लोगों की भीड़ रवाना होने लगी थी कि लगभग 4:30 बजे इंदिरा स्टेडियम के हेलीपैड पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का उड़न खटोला उतरा। डॉ.रमन सिंह को रायपुर से गृहमंत्री के साथ आना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। गृहमंत्री की सभा में पूर्व मुख्यमंत्री के नहीं आने को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है। इसके पीछे की वजह कुछ और भी हो सकती है। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री झारखंड से सीधे कोरबा पहुंच गए इसलिए रायपुर में डॉ. रमन सिंह इंतजार करते रहे। बताया जा रहा है कि श्री शाह के द्वारा मंदिर में दर्शन करने उपरांत पंचवटी विश्रामगृह में लगभग 2 घंटे तक बैठक लेने का कार्यक्रम है। शाम होने से पहले उनका हेलीकॉप्टर कोरबा से रवाना कर दिया गया। श्री शाह बैठक लेने के बाद सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना हो सकते हैं।श्री शाह के कार्यक्रम में फेरबदल की भी सम्भावना है।

Advertisement Carousel