Sunday, March 29, 2026
Home कोरबा KORBA:SECL के वर्कशॉप में डक़ैती..?, हमले में कर्मी घायल

KORBA:SECL के वर्कशॉप में डक़ैती..?, हमले में कर्मी घायल

कोरबा(खटपट न्यूज़)। एसईसीएल के बलगी वर्कशॉप में कल गुरूवार की सायं 6 बजे 10 से 15 अपराधी वहां के कर्मचारियों पर प्राणघातक हमला कर कथित तौर पर बड़ी मात्रा में लोहा एवं स्क्रैप उठा कर ले गए। वर्कशॉप में पदस्थ कर्मचारियों द्वारा रोकने का प्रयास भी किया गया जिसमें कई बुरी तरह घायल हो गए जिनमें हरि राम मनोहर, रोहित, दशरथ, मोहन नवल, गणपतराम प्रसाद एवं केशव कुंजराम को चोटें भी आई हैं जिन पर पत्थर एवं तलवार से हमला किया गया जिसमें हरिराम एवं रोहित को गंभीर चोटें आई हैं उन्हें उपचार हेतु उच्च चिकित्सालय भेजा गया है। एक कर्मचारी की आंख में गंभीर चोट है।

एस ई सी एल के श्रमिक संघ के प्रतिनिधियों द्वारा राज्य प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की गई जिससे आए दिन इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो और जान माल की रक्षा हो सके साथ ही कर्मचारी निर्भय होकर अपना रोज के कार्य कर सकें।

Advertisement Carousel