Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा KORBA:आंगनबाड़ी के बच्चों को भी राहत, शनिवार तक अवकाश

KORBA:आंगनबाड़ी के बच्चों को भी राहत, शनिवार तक अवकाश

कोरबा(खटपट न्यूज़)। घने कोहरे एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए कोरबा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों के पट भी 7 जनवरी तक बंद रहेंगे। कलेक्टर संजीव झा ने इस आशय के आदेश जारी कर दिए हैं।

कलेक्टर के आदेशानुसार आंगनबाड़ी केंद्रो में तीन वर्ष से छह वर्ष तक के बच्चों की 07 जनवरी 2023 तक छुट्टी रहेगी। अवकाश अवधि में सभी आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा लाभार्थियों को टेक होम राशन का वितरण किया जाएगा। साथ ही सामुदायिक गतिविधियों एवं शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्ववत् किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिले के सभी स्कूलों में भी बच्चों को अत्यधिक ठण्ड एवं कोहरे के प्रकोप से बचाने के लिए शनिवार तक अवकाश घोषित किया गया है। आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले छोटे बच्चों को भी ठण्ड से बचाने के लिए जिले के सभी आंगनबाड़ियों में अवकाश घोषित किया गया है।

Advertisement Carousel