Saturday, April 25, 2026
Home कोरबा गृहमंत्री शाह मां सर्वमंगला का पहले करेंगे दर्शन फिर बैठक

गृहमंत्री शाह मां सर्वमंगला का पहले करेंगे दर्शन फिर बैठक

0 कोरबा प्रवास से संबंधित कार्यक्रम तय

कोरबा(खटपट न्यूज़)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 7 जनवरी को कोरबा जिले के प्रवास पर रहेंगे। वह रांची में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद बिलासपुर होते हुए कोरबा आएंगे एवं यहां माँ सर्वमंगला के दरबार में मत्था टेकने के बाद प्रियदर्शनी इंदिरा स्टेडियम में आयोजित आमसभा को सम्बोधित करेंगे।

इसके उपरांत अन्य कार्यक्रमों में शामिल होकर कोरबा से प्रस्थान करेंगे। अमित शाह का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

इससे पहले श्री शाह के प्रवास के मद्देनजर जिला और पुलिस प्रशासन के द्वारा आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी इंदिरा स्टेडियम स्थल निरीक्षण करने पहुचे और तैयारियों का जायजा लिया।कलेक्टर संजीव झा, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.राजीव सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायगढ़ सह प्रभारी विकास महतो मौजूद रहे।

Advertisement Carousel