Thursday, May 14, 2026
Home कोरबा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा स्थल का किया गया निरीक्षण, कलेक्टर,...

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा स्थल का किया गया निरीक्षण, कलेक्टर, एसपी सहित भाजपा नेता रहे मौजूद

कोरबा : (खटपट न्यूज)।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 7 जनवरी को कोरबा आगमन हो रहा है यहाँ वो आकांक्षी जिला योजना की बैठक लेंगे ।

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह इंदिरा स्टेडियम ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में एक विशाल आम सभा को भी संबोधित करेंगे जिसे लेकर जिला प्रशासन के साथ भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी इंदिरा स्टेडियम स्थल निरीक्षण करने पहुचे और वहाँ के तैयारियों का जायजा लिया । कोरबा कलेक्टर संजीव झा , पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह , भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं रायगढ़ सह प्रभारी विकास महतो मौजूद रहे।

Advertisement Carousel