
कोरबा(खटपट न्यूज़)। कोरबा के घंटाघर स्थित ओपन थियेटर में एक युवक ने एक युवती के ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। युवती की जान बाल-बाल बची है। बताया जा रहा है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया है और युवती पर युवक शक करता है। दोनों बालको के चेक पोस्ट के रहने वाले हैं और युवक ने युवती को घंटाघर बुलाकर हमला किया। युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। पूछताछ में और भी खुलासे होने की संभावना है।















