कोरबा(खटपट न्यूज़)। पाली-तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा अपने सघन जनसंपर्क दौरा के अंतर्गत विधानसभा क्षत्र के गांवों में पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में 15 दिसम्बर को वे पाली ब्लॉक के दौरे पर रहे। ग्राम पंचायत पाली में नवीन विद्युत कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए तथा फीता काटकर जनता के लिए उद्घाटन किया।

विधायक ने ग्रामीण जानों से भेंट मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना व निराकरण के लिए आश्वस्त किया।
इसके पश्चात ग्राम पंचायत जेमरा में राजस्व विभाग द्वारा आयोजित हो रहे
शिविर में शामिल हुए। शिविर में उपस्थित अधिकारी-कर्मियों से आवश्यक जानकारी लेते हुए शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किए।

श्री केरकेट्टा के समक्ष राजस्व विभाग के शिविर में आये ग्रामीणों ने फौती नामांतरण ,वनाधिकार पट्टे की मांग तथा कई समस्याएं रखी। विधायक ने समस्याओं का जल्द निराकरण कराने का आश्वासन दिया।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शिवकला कंवर, जिला पंचायत सदस्य गणराज सिंह कंवर ,जनपद सदस्य श्रीमती अंजू पांडे ,विधायक प्रतिनिधि अनिल गुप्ता, जसवंत लकड़ा,कयूम बेग, रवि कश्यप, विक्की ,ग्राम के सरपंच , उपसरपंच, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।















