0 घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के आला अधिकारी

बिलासपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में अज्ञात लोगों ने बुधवार शाम दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के सिर पर गोली मारी गई है। मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह कांग्रेस का महामंत्री था। सकरी थानांतर्गत तुर्काडीह बायपास चौक में सफेद रंग की चारपहिया क्र. सीजी-10ए जेड 2608 में ड्राईविंग सीट पर बैठे व्यक्ति को शाम करीब 4.15 बजे अज्ञात लोगों ने गोली मार दी जो उसके सिर पर लगी। कार के सामने लाल रंग की प्लेट पर महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी लिखा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा, एसएसपी पारुल माथुर भी घटनास्थल पहुंचे और आवश्यक जानकारी लेकर आरोपियों के तलाश के निर्देश दिए। पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट में मृतक का नाम संजू त्रिपाठी पिता जयनारायण 38 वर्ष निवासी कुदुदण्ड बताया गया है। घटना के बाद से शोर था कि कांग्रेस नेता की हत्या हुई है किन्तु पुलिस के बताए अनुसार मृतक का संबंध किसी राजनीतिक पाटी से नहीं है।
प्रारम्भिक तौर पर ज्ञात हुआ है कि संजीव प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। संजीव के कार को घेरकर गोलियां बरसाई गई। वह अपने गांव सांवाताल के फार्म हाउस से लौट रहा था। इस दौरान एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार लोग पीछा कर रहे थे। सकरी बाईपास के पास स्पीड ब्रेकर पर कार जैसे ही धीमी हुई तो हमला किया गया। कार सवार आरोपियों ने संजू को दोनों ओर से घेरकर फायरिंग की।














