Wednesday, March 25, 2026
Home कोरबा KORBA:CSEB की राख कर रही जीना मुहाल, प्रबंधन लापरवाह, प्रशासन भी खामोश,पर्यावरण...

KORBA:CSEB की राख कर रही जीना मुहाल, प्रबंधन लापरवाह, प्रशासन भी खामोश,पर्यावरण विभाग कर रहा अनदेखा

कोरबा(खटपट न्यूज़)। जिले के कटघोरा ब्लाक के छुरीकला नगर पंचायत के समीप ग्राम झाबू नवागांव मे सीएसईबी द्वारा बनाए गये राखड बांध के राखड को ग्राम के आसपास डम्प किये जाने से राखड हवा मे उडकर ग्रामीणों के घरों मे घुस रही है जिससे घरों मे रखें खाने-पीने के समानों मे फैलने लगें है जिसे लेकर क्षेत्र के ग्रामवासी खासे परेशान है । उड रहे राखड पर सीएसईबी द्वारा जल्द रोक नहीं लगायी गई तो क्षेत्र के ग्रामवासियों द्वारा काम रोको आंदोलन किया जायेगा ।

ग्राम पंचायत झाबू नवागांव कला मे सीएसईबी ( पश्चिम )द्वारा राखड बांध बनायी गई है ,राखड बांध भर जाने से बांध से राखड निकालने कार्य ठेकेदार बुदेलखंड इंजिनियर्स और शंकर इंजिनियर्स द्वारा किया जा रहा जो कि राखड़ निकाल कर ग्राम के आसपास डम्प कर रेंजिग किया जा रहा है। रेंजिग किये गये राखड मे मिट्टी पटिंग नहीं किये जाने से हवा चलने पर राखड उड़कर घरों के अंदर पहुंच रहा है जिससे घरों मे रखें खादय सामाग्री व अन्य समान राखड युक्त हो रहा है वहीं ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर असर पड रहा है। बताया जाता है नियमानुसार ड़प किये गये सूखा राखड़ उपर मिट्टी से ढकते जाना है परंतु ठेकेदारों द्वारा मिट्टी से ढ़का नहीं जा रहा है । उड रहे राखड पर रोक लगाने को लेकर सीएसईबी पश्चिम प्रबंधन को क्षेत्र के ग्रामीणों सहित सांसद प्रतिनिधि द्वारा कई बार अवगत कराया गया परंतु प्रबंधन द्वारा कोई सुध नहीं ली गई । उड रहे राखड़ से हो रहे नुकसान की क्षतिपूर्ति देने की बात सीएसईबी प्रबंधन द्वारा कहा गया था परंतु अभी तक क्षेत्र के ग्रामीणों को किसी प्रकार की क्षति पूर्ति राशि नहीं दी गई है। सांसद प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने सीएसईबी प्रबंधन को स्मरण दिलाते हुए कहाँ गया है क्षेत्र के ग्रामीणों को क्षतिपूर्ति राशि तथा उड रखे राखड पर रोक नहीं लगाई गई तो क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा जन आंदोलन किया जायेगा ।

Advertisement Carousel