Tuesday, September 22, 2026
Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई

मुख्यमंत्री ने भारतीय नौसेना दिवस पर दी बधाई

 

रायपुर।

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने 04 दिसम्बर को भारतीय नौसेना दिवस पर साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक जल सीमाओं के प्रहरी भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने कहा है कि समुद्री सीमा की रक्षा के साथ नौसैनिकों ने प्राकृतिक आपदाओं और विपरीत परिस्थितियों में आगे बढ़कर देश सेवा की है। भारतीय नौसैनिकों के अदम्य साहस और पराक्रम ने हमेशा हर भारतीय को गौरवान्वित किया है। पूरा देश एक स्वर में सभी भारतीय नौसैनिकों की राष्ट्रसेवा को नमन करता है।

Advertisement Carousel