Saturday, September 26, 2026
Home कोरबा जलाराम मंदिर का स्थापना दिवस 28 को

जलाराम मंदिर का स्थापना दिवस 28 को

कोरबा। संत श्री जलाराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जलाराम सेवा समिति द्वारा मंदिर का स्थापना महोत्सव (पाटोत्सव) 28 नवंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। समिति के सचिव किशोर भाई पटेल ने बताया कि सुबह 10 बजे से मंदिर में विराजमान श्री विग्रहों का अभिषेक पूजन किया जाएगा। शाम 5 बजे से दैनिक पूजा-आरती की जाएगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम उपरांत भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा। सचिव किशोर भाई पटेल ने गुजराती समाज के सभी सदस्यों से सपरिवार आयोजन में शामिल होने आग्रह किया है। 

Advertisement Carousel