Tuesday, April 7, 2026
Home कोरबा सड़क हादसे में मासूम और युवक चोटिल,112 ने दी त्वरित राहत

सड़क हादसे में मासूम और युवक चोटिल,112 ने दी त्वरित राहत


कोरबा (खटपट न्यूज)। बाजार से खरीदारी कर घर की ओर लौट रहे एक मासूम और युवक को चारपहिया वाहन के चालक ने ठोकर मारकर घायल कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही डॉयल 112 की टीम तत्काल घटना स्थल पहुंची और काफी चोटिल मासूम व युवक को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को शाम करीब 6.27 बजे ईआरवी वाहन में रोड एक्सीडेंट की सूचना मिली जिसमें दो लोग घायल हंै। सूचना पर तत्काल ईआरबी स्टॉफ ने घटनास्थल पहुंचकर देखा कि एक बच्चा नितेश दास पिता धीर दास उम्र 4 साल के सिर पर अत्यधिक चोट लगा है एवं खून बह रहा है व दूसरा बालक दिलेश्वर दास पिताजी झंगलू दास उम्र 18 साल निवासी कोहड़िया पुरानी बस्ती भी चोटिल है। दोनों बाजार कर अपने परिवार के साथ अलग-अलग मोटरसाइकिल में कोहड़िया जा रहे थे कि ढोड़ीपारा हेल्थ सेंटर के पास टर्निंग में एक अज्ञात फोर व्हीलर चालक द्वारा घायल व्यक्ति के मोटरसाइकिल को ठोकर मार दिए जिससे दोनों बालक सड़क पर गिर गए दोनों को गंभीर चोटे आई एवं सिर फट गया । इनके हाथ-पैर में भी सूजन है। खून अत्यधिक बहने से दोनों बालक को मौके पर हेल्थ सेंटर में प्राथमिक इलाज मरहम-पट्टी कराया एवं तत्काल उनके परिवारजनों के साथ डायल 112 वाहन में बैठाकर जिला अस्पताल में उचित इलाज हेतु भर्ती कराया गया। डॉक्टर के द्वारा दोनों बालकों का गहन उपचार बाद स्थिति गंभीर होने से अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उपचार जारी है। परिवारजनों के द्वारा घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाने हेतु ईआरबी स्टाफ की त्वरित कार्रवाई पर धन्यवाद दिया गया।

Advertisement Carousel