Sunday, March 22, 2026
Home कोरबा कटघोरा के प्रथम अपर कलेक्टर नियुक्त किए गए विजेन्द्र पाटले,प्रदीप व नूतन...

कटघोरा के प्रथम अपर कलेक्टर नियुक्त किए गए विजेन्द्र पाटले,प्रदीप व नूतन भी पदोन्नत

0 जल्द ही एडिशनल एसपी की भी होगी पदस्थापना


कोरबा (खटपट न्यूज)। कटघोरा को पृथक जिला बनाने की लगातार की जा रही कटघोरावासियों की मांग और पिछले दिनों युवा कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष विकास सिंह के अगुवाई में कटघोरा से रायपुर तक पदयात्रा के दौरान मिले आश्वासन को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आश्वस्त किया था कि जल्द ही कटघोरा में अपर कलेक्टर और एडिशनल एसपी बिठाए जाएंगे। यह आश्वासन अमल में आने लगा है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए नई पदस्थापना दी है। इनमें कोरबा के संयुक्त कलेक्टर विजेन्द्र पाटले को कटघोरा का अपर कलेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रदीप कुमार साहू संयुक्त कलेक्टर को अपर कलेक्टर बतौर नवीन पदस्थापना दी गई है। इनके अलावा जिला पंचायत सीईओ नूतन कुमार कंवर को भी पदोन्नति दी गई है किन्तु उनकी पदस्थापना यथावत रखी गई है।

Advertisement Carousel