Saturday, March 28, 2026
Home Uncategorized KORBA:JIO TAGGING में गफलत,बिना निर्माण के ही कर दिया टैगिंग नोटिस का...

KORBA:JIO TAGGING में गफलत,बिना निर्माण के ही कर दिया टैगिंग नोटिस का जवाब भी नहीं,रोका गया वेतन


0 जनपद सीईओ की कार्यवाही
कोरबा(खटपट न्यूज)। ग्राम रोजगार सहायक द्वारा फर्जी जियो टैग करने के संबंध में जवाब प्रस्तुत नहीं करने के कारण No work No Pay करते हुए वेतन रोकने संबंधित आदेश जनपद सीईओ ने जारी किया है।

मामला कोरबा जिले के कोरबा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढुनारा का है। यहाँ के रोजगार सहायक विकास लाल सोनी के द्वारा मनरेगा कार्यों में लापरवाही पूर्वक किए गए गलत जियोटेग पर कार्यवाही हुई है। उदासीनता पूर्वक किए गए कूप निर्माण कार्यों के जिओटेग (महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत त्रिस्तरीय जियोटैगिंग) में फेज वन के टैग में दो निर्मित कूप का जियो टैग किया जाना था परंतु रोजगार सहायक के द्वारा खाली स्थान एवं खेत का फोटो खींचकर जियो टैग कर दिया गया। मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कोरबा जीके मिश्रा के द्वारा कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिसका रोजगार सहायक के द्वारा नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया तब पुनः इस मामले में स्मरण पत्र जारी किया गया लेकिन उसका भी जवाब नहीं दिया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए आगामी आदेश तक रोजगार सहायक का वेतन रोकने के संबंध में आदेश जारी किया गया है।

Advertisement Carousel