Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा संगीतमय सुन्दर कांड का पाठ से गूंजा सांसद निवास

संगीतमय सुन्दर कांड का पाठ से गूंजा सांसद निवास

0 स्पीकर, आयोग अध्यक्ष, विधायक, महापौर सहित गणमान्यजन हुए शामिल

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत के शासकीय निवास में पं. शिवराज शर्मा द्वारा संगीतमय सुन्दर कांड का पाठ किया गया जिसमें विधानसभा अध्यक्ष, आयोग के अध्यक्ष सहित जिले के विधायकों के अलावा शामिल सैकड़ों लोगों ने पुण्य लाभ अर्जित किया। 


कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना महंत के निवास में आयोजित सुंदरकांड पाठ में शामिल होकर स्पीकर डॉ. चरणदास महंत, पुत्र सूरज महंत एवं पारिवारिक सदस्यों ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। संगीतमय सुंदरकांड का पाठ पंडित शिवराज शर्मा एवं उनकी टीम में शामिल चंद्रकुमार शर्मा, उत्तम पाठक, विश्वेश शर्मा, सहदेव सिंह, कृष्ण कुमार पटेल एवं किशन कुमार के सहयोग से गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित हुआ। इस अवसर पर राज्य गौसेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, विधायक पुरुषोत्तम कंवर, मोहित राम केरकेट्टा, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्यामसुन्दर सोनी, पूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल, गौ सेवा आयोग के सदस्य प्रशांत मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला छत्रपाल सिंह कंवर, सांसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, किरण चौरसिया, अजीत दास महंत, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, शहर अध्यक्ष श्रीमती सपना चौहान, ऊषा तिवारी, अजय जायसवाल, दिनेश सोनी, संतोष राठौर, धीरेन्द्र बाजपेयी, एल्डरमैन सनंद दास दीवान, सुरेश सहगल, अभिषेक बाजपेयी, सुनील जैन, राजेन्द्र तिवारी, अरूण शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। 

Advertisement Carousel