Wednesday, September 23, 2026
Home कोरबा किरण चौरसिया ने सांसद को जन्मदिन की दी बधाई, महामाला से आत्मीय...

किरण चौरसिया ने सांसद को जन्मदिन की दी बधाई, महामाला से आत्मीय स्वागत

कोरबा (खटपट न्यूज)। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत का जन्मदिन शुक्रवार को उनके समर्थकों द्वारा मनाया गया। उनके प्रतिनिधि किरण चौरसिया ने सांसद निवास पहुंचकर महामाला पहनाकर जन्मदिन की बधाई देते हुए स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। किरण चौरसिया के द्वारा लाए गए विशाल केक को सांसद ने काटा और जन्मदिन की बधाई स्वीकार की।


उल्लेखनीय है कि जिला कॉंग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के पूर्व प्रवक्ता किरण कुमार चौरसिया को स्कूल शिक्षा विभाग के लिए सांसद ने अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। 26 जून को जारी पत्र क्रमांक 35/लोक सभा/2022 के अनुसार किरण कुमार चौरसिया कोरबा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोरबा जिला में स्कूल शिक्षा विभाग की समस्त बैठकों में शामिल हो सकेंगे। कोरबा जिले की समस्त स्कूलों का निरीक्षण और निगरानी का कार्य भी करेंगे। निरीक्षण में मिलने वाली त्रुटियों से प्रशासन को अवगत कराते हुए सांसद के संज्ञान में लाने के लिए कहा गया है। जिससे शिक्षकों व छात्र-छात्राओं की समस्याओं का आसानी से निराकरण किया जा सकेगा। किरण चौरसिया इसके पूर्व एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष व जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ग्रामीण के प्रवक्ता पद का निर्वहन कर चुके हंै। उन्होंने सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, सांसद ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, साँसद प्रतिनिधि हरीश परसाई, विधायक द्वय पुरूषोत्तम कंवर, मोहित केरकेट्टा, पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर , सहित सभी वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सभी से मार्गदर्शन लेकर कोरबा जिले की शिक्षा और शिक्षकों सहित छात्र-छात्राओं के समस्याओं के निराकरण के लिए सांसद ज्योत्सना महंत की एक कड़ी का काम करते हुए अपनी जिम्मेदारियों पर खरा उतरने का पूरी ईमानदारी से प्रयास करूंगा।

Advertisement Carousel