बी.एड. के विद्यार्थियों का शैक्षणिक प्रशिक्षण आयोजित,दी गई समरोहपूर्वक विदाई

कोरबा(खटपट न्यूज़)। हसदेव एजुकेशन महाविद्यालय आमापाली तिलकेजा में अध्ययनरत B.Ed द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक व छात्राध्यापिकाओं का शैक्षणिक प्रशिक्षण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण संपन्न होने के उपरांत विद्यालय परिवार की ओर से B.Ed के छात्राध्यापक व छात्राध्यापकों को विदाई समारोहपूर्वक दिया गया।

विदाई समारोह में शासकीय उच्चतर विद्यालय तुमान के प्रार्चाय पुरुषोत्तम पटेल द्वारा छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं को डायरी व पेन भेंटकर सम्मानित किया गया। हसदेव एजुकेशन महाविद्यालय आमापाली तिलकेजा के छात्राध्यापक एवं छात्राध्यापिकाओं द्वारा पुरूषोत्तम पटेल को मां सरस्वती का तैल चित्र एवं डायरी-पेन उपहार स्वरूप दिया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्री पटेल ने अपने अनुभव ताजा करते हुए कहा कि उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों से चर्चा की तो ज्ञात हुआ कि किसी भी तरह की परेशानी बीएड के प्रशिक्षणार्थियों के द्वारा अध्यापन कार्य कराए जाने के दौरान नहीं हुई। प्राचार्य ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि किसी भी एक छात्र के संबंध में अनुशासनहीनता की कोई शिकायत भी नहीं मिली। प्राचार्य ने बीएड के प्रशिक्षणार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमान के प्राचार्य पुरुषोत्तम पटेल एवं हसदेव एजुकेशन महाविद्यालय आमापाली तिलकेजा के शिक्षक उत्तम गढेवाल, सुश्री नेहा सिंह एवं B.Ed प्रशिक्षार्थी छाया गोस्वामी, गायत्री कंवर, आशालता बंजारे, प्रमिला कंवर, इंद्रजीत कुमार, दुजराम कंवर, मनोज कंवर, अनिल कुमार कंवर आदि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel