Tuesday, April 7, 2026
Home कोरबा खदान में हादसा, ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत

खदान में हादसा, ऊंचाई से गिरकर मजदूर की मौत


कोरबा (खटपट न्यूज)। एसईसीएल के कुसमुंडा खदान में मंगलवार की शाम फिर एक हादसा हुआ, जिसमें एक मजदूर की जान चली गई। खदान में नियोजित सामनता कंपनी के बनाए बंकर में मंगलवार की दोपहर मजदूर कार्य करने के लिए चढ़ा था। ऊंचाई पर कार्य करते समय वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूर कुसमुंडा के ही चुनचुनी बस्ती का रहने वाला 33 वर्षीय नेम सिंह कंवर था। चार माह पहले मानिकपुर खदान में भी हुए हादसे में कर्मचारी की मौत के मामले में मंगलवार को एसईसीएल प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही पर एफआईआर दर्ज हुआ है। निश्चित ही कुसमुंडा में हुए हादसे के बाद वहां भी लापरवाही के लिए जिम्मेदार होने पर अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही हो सकती है।

Advertisement Carousel