Tuesday, April 7, 2026
Home कोरबा छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली परंपराओं को आगे बढ़ा रही भूपेश सरकार : मोहितराम

छत्तीसगढ़ की समृद्धशाली परंपराओं को आगे बढ़ा रही भूपेश सरकार : मोहितराम

0 गौरी-गौरा पूजा में शामिल हुए विधायक केरकेट्टा, क्रिकेट स्पर्धा का समापन किया

कोरबा(खटपट न्यूज़)। पाली-तानाखार विधायक व उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री अधोसंरचना एवं उन्नयन विकास प्राधिकरण (राज्य मंत्री) दर्जा मोहितराम केरकेट्टा अपने सघन दौरा कार्यक्रम के तहत गांवों में पहुंचे।

ग्राम पंचायत बाँझीबन में गौरी-गौरा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होकर ग़ौरी-गौरा की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में अमन-चैन व सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना किये। इसके पश्चात विधायक श्री केरकेट्टा ग्राम पंचायत मुढाली पहुंचे व 15 दिनों से चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम में शामिल हुए।

यहाँ श्री केरकेट्टा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उपस्थित जनता को अवगत कराते हुए कहा कि कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने का काम किया है। अभी 1 नवम्बर से गांव-गांव में धान की खरीदी शुरू हो गई है। किसानों की सहूलियत के लिए ऐप बना दिया गया है जिसमें वे खुद से अपना पंजीयन करा सकते हैं। किसानों को किसी तरह की तकलीफ नहीं होनी चाहिए, इसका पूरा ख्याल भूपेश बघेल की सरकार और प्रशासन रख रही है। मुख्यमंत्री श्री बघेल छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला, खेल संस्कृति,धर्म-आस्था एवं यहां के समृद्धशाली गौरव को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज पूरे छत्तीसगढ़ में परंपरागत खेलों की धूम मची हुई है। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक गांव-गांव, गली-गली में खेला जा रहा है। जो पुराने खेल आज के बच्चे भूलने लगे थे ,वह खेल दोबारा बड़ी रुचि लेकर खेले जा रहे हैं जो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कारण संभव हो सका है।
इन अवसरों पर ग्राम पंचायत सरपंच प्रहलाद सिंह कंवर, जतराज गौटिया, सनमान सिंह गौटिया, असमेर सिंह गौटिया, कुशाल सिंह तथा ग्राम पंचायत मूढाली के सरपंच हरिसिंह पैकरा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं सहित खिलाड़ी व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel