Saturday, April 11, 2026
Home कोरबा कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 4 मृतकों के...

कलेक्टर ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले 4 मृतकों के परिजनों के लिए स्वीकृत की 4-4 लाख रुपए की सहायता राशि

आरबीसी 6-4 के तहत कुल 16 लाख रुपए की राशि हुई स्वीकृत

कोरबा (खटपट न्यूज)। कलेक्टर संजीव झा ने प्राकृतिक आपदा में जान गवाने वाले जिले के 04 मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की है। क्षतिपूर्ति की राशि पीड़ित परिवार के मुखिया के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही है। सहायता राशि मिलने से परिजनों को दुख की घडी में आर्थिक राहत मिलेगी। आर्थिक सहायता राशि राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत प्रदान की गई है। अनुविभाग कटघोरा अंतर्गत ग्राम देवगांव निवासी निवासी कुमारी नंदनी की मृत्यु सर्पदंश से हो गई थी। मृतक के परिवार के निकटतम सदस्य उनके पिता रामनारायण नेटी को चार लाख रूपये की सहायता अनुदान राशि प्रदान की गयी है। तहसील कटघोरा अंतर्गत ग्राम उतरदा निवासी जिया कुमारी की मृत्य आकाशीय बिजली (गाज)गिरने से हो गई थी। इस प्रकरण में उनके पिता संतराम को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। तहसील बरपाली के टोंडा निवासी भानुमति दिवाकर की मृत्यु आग में जलने से हो गई थी। उसके पति टीकाराम दिवाकर को जनहानि क्षतिपूर्ति के रूप में चार लाख रुपए प्रदान किया गया है। इसी तरह पोड़ी उपरोड़ा के ग्राम जजगी निवासी संतोष कुमार की मृत्यु सर्पदंश से हो गई थी। इस प्रकरण में उनके पिता जयलाल को चार लाख रुपये की सहायता अनुदान राशि दी गई।
अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने बताया की मृतकों के परिजनों को सहायता राशि दिलाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई है। मृतकों के मृत्यु के संबंध में संबंधित तहसीलदारों द्वारा पटवारी प्रतिवेदन, पंचनामा, शव परीक्षण, नजरी नक्शा, अकाल एवं आकस्मिक मृत्यु सूचना पंजी एवं संबंधित थाना का मर्ग प्रतिवेदन एवं शपथ पूर्वक बयान प्रस्तुत किया गया। साथ ही प्राकृतिक आपदा में जनहानि होने पर चार लाख रूपये प्रति सदस्य की दर से सहायता राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की गयी। तहसीलदारों के प्रतिवेदन पश्चात कलेक्टर श्री झा ने तत्परता दिखाते हुए राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों की क्षतिपूर्ति के रूप में कुल 16 लाख रूपये की राशि आबंटन और आहरित करने की स्वीकृति दी।

Advertisement Carousel