Friday, June 12, 2026
Home कोरबा नवीन पटेल की अगुवाई में महतारी हुंकार रैली में शामिल हुईं कार्यकर्ताएं

नवीन पटेल की अगुवाई में महतारी हुंकार रैली में शामिल हुईं कार्यकर्ताएं

कोरबा/बिलासपुर(खटपट न्यूज़)। भूपेश सरकार के वादाखिलाफी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शुक्रवार को बिलासपुर में आयोजित महतारी हुंकार रैली के लिए कोरबा जिला भाजपा के पूर्व महामंत्री नवीन पटेल के मार्गदर्शन और दर्री मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती कालिंद्री राजवाड़े के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में दर्री मंडल की कार्यकर्त्ता शामिल हुए। इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतीश झा, भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, पार्षद गण फिरत राम साहू, गोलू पांडेय, बुधवार साय कंवर, पुराईंन बाई कंवर, नारायण महंत, श्रीमती राधा महंत, कृष्णा यादव, धन बाई निर्मलकर, मनोज, कमल बाई, सरोजनी बाई, सीताराम राठौर, बुधवारा बाई एवं सैकड़ों की संख्या में महिला मोर्चा की बहनें शामिल हुई।

Advertisement Carousel