Sunday, November 29, 2026
Home कोरबा KORBA:ट्रायबल से हटाए गए पीयूष राजपूत,ऋषिकेश नियुक्त

KORBA:ट्रायबल से हटाए गए पीयूष राजपूत,ऋषिकेश नियुक्त

कोरबा(खटपट न्यूज़)। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग कोरबा पदस्थ किए गए पीयूष राजपूत की नियुक्ति का आदेश निरस्त कर दिया गया है। शासन के आदिम जाति अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय,रायपुर के द्वारा आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त कार्यालय, कोरबा में ऋषिकेश बानी की प्रभारी उपयंत्री के पद पर नियुक्ति आदेश 10/10/2022 के अनुसार कर दिए जाने के फलस्वरुप कलेक्टर संजीव झा ने एक आदेश जारी कर यहां प्रभारी सहायक अभियंता बतौर सेवा दे रहे पीयूष राजपूत की नियुक्ति का आदेश निरस्त कर दिया है। पीयूष राजपूत नगर पालिक निगम में पदस्थ हैं जिन्हें पूर्व में जारी आदेश के तहत आदिवासी विकास विभाग में नियुक्त किया गया था। उनके नियुक्ति का आदेश निरस्त कर दिया गया है। इस आशय का आदेश जारी कर दिया गया है।

Advertisement Carousel