Thursday, March 26, 2026
Home कोरबा कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में महतारी हुंकार रैली कल

कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में महतारी हुंकार रैली कल

कोरबा (खटपट न्यूज)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश महिला मोर्चा द्वारा 11 नवंबर शुक्रवार को कांग्रेस सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में महतारी हुंकार रैली का आयोजन बिलासपुर में किया गया है। प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में महिला मोर्चा कार्यकर्ता इस रैली में शामिल होंगी। तैयारी के सिलसिले में पूर्व जिला महामंत्री व महतारी हुंकार रैली दर्री मंडल के प्रभारी नवीन पटेल ने मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष कालिंद्री राजवाड़े की अध्यक्षता में बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महतारी हुंकार रैली में जाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतीश झा, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा पांडे, महामंत्री धनबाई निर्मलकर, सरोजिनी राठौर, भगवती निर्मलकर, पार्षद श्रीमती पुराइन बाई कंवर, गोलू पांडेय, फिरत राम साहू, नारायण महंत, कृष्णा यादव, बुधवार साय, हेतराम चंद्रा व दर्री मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel