Wednesday, September 23, 2026
Home कोरबा कोरबा : 8 साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने किया अनाचार

कोरबा : 8 साल की बच्ची के साथ नाबालिग ने किया अनाचार

कोरबा (खटपट न्यूज )। कोरबा जिले में शनिवार को एक 16 साल के नाबालिग ने 8 साल की बच्ची के साथ अनाचार किया। तीसरी क्लास में पढ़ने वाली बच्ची घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची। तो बेटी के कपड़े खून से सने हुए देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पूरी घटना बांगो थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।
पीड़ित बच्ची शनिवार को सुबह जंगल में मवेशी चराने के लिए गई थी। पड़ोस का रहने वाला 16 वर्षीय लड़का भी था, जिसे वह बच्ची चाचा कहकर बुलाती थी। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करके किसी से भी कुछ नहीं कहने से मना किया, और डराया-धमकाया। घटना के बाद डरी-सहमी बच्ची जैसे-तैसे घर पहुंची। पिता ने कहा कि जब वो और उसकी मां खेत से काम करके लौटे तो बेटी को देखकर हैरान हो गए, उसके कपड़े खून से लथपथ थे।
पिता ने कहा कि बेटी बहुत डरी हुई थी। उन्हें बेटी के साथ कुछ गलत होने का अंदेशा हुआ। तब बच्ची की मां ने बेटी से पूछताछ की, लेकिन बच्ची डर के कारण कुछ बता नहीं पा रही थी। बहुत पूछने के बाद उसने अपने साथ हुई घटना की जानकारी माता-पिता को दी। माता-पिता ने तुरंत डायल 112 को कॉल किया और उसे बांगो उप स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बच्ची को प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रवाना कर दिया।
रात करीब डेढ़ बजे बच्ची को जिला अस्पताल कोरबा में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है। बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी 3 बेटियां हैं। सबसे छोटी बेटी को वे अपने साथ लेकर गए थे। बीच वाली बेटी घर में थी और ये सबसे बड़ी बेटी है, जिसके साथ जंगल में मवेशी चराने के दौरान घटना हुई। जिला अस्पताल चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार जनार्दन ने बताया कि जिला अस्पताल से उन्हें मेमो मिला है। केस डायरी को बांगो थाने भेजा जाएगा।

Advertisement Carousel