Tuesday, April 7, 2026
Home कोरबा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा बालक हुआ बेहोश, अस्पताल जाने तक मौत

आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचा बालक हुआ बेहोश, अस्पताल जाने तक मौत

कोरबा(खटपट न्यूज)। करतला विकासखंड के सलिहाभाटा आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ने वाले एक 5 वर्ष के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने मौत पर संदेह जताया है। जबकि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने कहा है कि मौत का आंगनवाड़ी केंद्र से कोई लेना-देना नहीं है।
सलिहाभाठा के रहने वाले राजेश दिवाकर का बालक भावेश आंगनवाड़ी में पड़ता था। परिजनों ने बताया कि आंगनबाड़ी जाने पर उसकी स्थिति बिगड़ गई। आनन-फानन में एंबुलेंस को फोन किया गया लेकिन उसे सुविधा नहीं मिली। बाइक से बच्चे को अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले की जांच कराई जानी चाहिए।
आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ता श्यामबाई खैरवार ने बिना किसी लाग लपेट के बताया कि वह बच्चे को बुलाने उसके घर गई थी जहां पर पहले लोगों ने इंकार कर दिया । कुछ घंटे बाद बच्चा अपनी बुआ के लड़कों के साथ यहां पहुंचा था और फिर उसकी स्थिति बिगड़ गई। आंगनबाड़ी में उसने ना तो भोजन प्राप्त किया और ना ही पानी।
बच्चे की मौत को लेकर अस्पताल के प्रतिवेदन पर पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल सकेगा की मौत की असली वजह आखिर क्या थी।

Advertisement Carousel