Saturday, March 28, 2026
Home कोरबा KORBA:करेला पहाड़ में गांजा खरीदने व्यापारियों को लाए हो…सचिव के साथ आये...

KORBA:करेला पहाड़ में गांजा खरीदने व्यापारियों को लाए हो…सचिव के साथ आये थे 8 लोग

कोरबा (खटपट न्यूज़)। करेला पहाड़ पर घुमाने के लिए 8 लोगों को ले जाने से नाराज पिता-पुत्र ने मिलकर ग्रामीण की पिटाई कर दी। उसे इस बात पर पीटा गया कि क्या गांजा खरीदने इन लोगों को लाए हो।
जानकारी के अनुसार जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र श्यांग थाना अंतर्गत ग्राम तितरडांड सिमकेदा में रहने वाले धनीराम पिता बलदेव कोरवा 55 वर्ष के साथ 1 नवंबर को मारपीट की यह घटना हुई। धनीराम कोरवा ने पुलिस को बताया कि 1 नवंबर को उसके पास ग्राम पंचायत मुड़ापारा का सचिव चिराग के साथ 8 व्यक्ति पहुंचे जिन्होंने धर्मजयगढ़ क्षेत्र का होना बताया। स्कार्पियो वाहन में सवार होकर पहुंचे इन लोगों ने करेला पहाड़ लेकर जाने और इसके एवज में मजदूरी देने की बात धनीराम से कही। धनीराम इन सभी लोगों को लेकर करेला पहाड़ गया जहां उसके भाई पतिराम और अन्नू दोनों पिता-पुत्र मिले और कहा कि तुम व्यापारियों को लेकर पहाड़ में क्या करने आए हो, गांजा खरीदने लाए हो? कहकर डंडा-लाठी से धनीराम के साथ मारपीट किया गया। मारपीट देखकर साथ में गए सभी लोग भाग निकले। चोटिल धनी राम धीरे-धीरे चलते हुए किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को बताया। श्यांग पुलिस ने धनीराम की रिपोर्ट पर पति राम व अन्नू राम के विरुद्ध धारा 506, 294, 323, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की है।

Advertisement Carousel