
रायपुर (खटपट न्यूज)। छत्तीसगढ़ पत्रकारिता जगत से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर का बुधवार को निधन हो गया। इस खबर के साथ ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैयर कई अखबारों में बतौर संपादक अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
बता दें कि रमेश नैयर देश-प्रदेश में अपनी कलम का लोहा मनवाने वाले पत्रकारों में से एक थे। उन्हें प्लानमेन मीडिया हाउस ने ‘रत्न—छत्तीसÓ के गौरव से भी सम्मानित किया था। ‘देशबंधुÓ, ‘युगधर्मÓ, ‘एम पी क्रॉनिकलÓ, ‘लोक स्वरÓ ‘ट्रिब्यूनÓ ,Óसंडे ऑब्जर्वरÓ और ‘दैनिक भास्करÓ में लंबे समय तक पत्रकारिता की। 10 फरवरी सन 1940 को गुजरात के कुंजाह ( वर्तमान में पाकिस्तान ) में जन्म लेने वाले रमेश नैयर अपनी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए पूरे देश में एक मिसाल माने जाते थे।















