
कोरबा(खटपट न्यूज)। डायल 112 की टीम ने सूचना मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए कम रिस्पांस टाइम में मौके पर पहुंचकर एक युवक को नई जिंदगी दी। 01.11.2022 को 11.35 बजे रात्रि रामपुर क्षेत्र में तैनात डायल 112 कोबरा 1 के कर्मचारियों को सूचना मिली कि पंप हाउस बाल्मिकी स्कूल के पास एक व्यक्ति अपने घर में कमरे में बंद होकर फांसी लगाने का प्रयास कर रहा है। जैसे ही सूचना मिली, कोबरा -1 मैं तैनात आरक्षक 899 लीलाराम खुशराम, चालक सतपाल सिंह की टीम तत्काल रवाना होकर पंप हाउस अटल आवास पहुंची जहां भीड़ लगा हुआ था। बताया गया कि छवि कर्ष नामक व्यक्ति घर में दरवाजा अन्दर से बंद कर फांसी लगा लिया है। कर्मचारियों ने बिना समय गंवाए दरवाजा तोड़कर फांसी पर लटके छवि कर्ष को नीचे उतारा। उसकी सांस चल रही थी।
कर्मचारियों द्वारा बिना समय बर्बाद किए तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर द्वारा बताया गया कि सही समय पर अस्पताल ले आने से मरीज को सुरक्षित बचा लिया गया है। डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा सूचना मिलने के तुरंत बाद सक्रिय होकर फांसी लगाए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया जिससे उसकी जान बच सकी।















