
कोरबा(खटपट न्यूज़) राजीव युवा मितान क्लब, रामपुर विधानसभा,जिला कोरबा के समन्वयक मानसिंह राठिया (पूर्व बीडीसी व पूर्व सरपंच) का
सम्मान समारोह एवं पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर द्वारा विधायक कार्यकाल में कराए गए जनहितैषी और विकास कार्यों से जनता को अवगत कराने हेतु कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत सोलवां में आज किया जा रहा है। इसमें ग्राम गिरारी, फुलसरी,बासीन, सोलवां, कोल्गा,मदनपुर व पसरखेत के राजीव युवा मितान क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी आमंत्रित किये गए हैं।

ग्राम पंचायत भवन सोलवां के निकट 2 नवम्बर,बुधवार को प्रात: 10 बजे से आयोजन प्रारम्भ होगा। चनेश राठिया, अध्यक्ष- राजीव युवा मितान क्लब, सोलवां ने बताया कि इस अवसर पर सुआ नृत्य प्रतियोगिता भी रखी गई है। विजेता प्रथम, द्वितीय,तृतीय स्थान प्राप्त टीमों के अलावा भाग लेने वाली सभी टीम को भी पुरस्कृत किया जाएगा। चनेश राम ने ग्रामवासियों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थिति का आग्रह किया है।















